साहिबगंज, मार्च 8 -- साहिबगंज। शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका सोनी सरिता पोद्दार व निभा देवी ने सामूहिक मातृ वंदना एवं गुरु वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार की वरिष्ठ परिजन करुणामयी भारती ने कहा की हमारे पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात नारी का सम्मान ही देवी देवता का पूजन है। नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है। इसलिए हर घर की नारी पूज्य होती है। कार्यक्रम में उषा रानी साहा , संगीता कुमारी, नीलू दीदी आदि ने भी विचार रखे। मौके पर सामाजिक उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इनमें उषा रानी साहा, सीता देवी, कंचन देवी, सविता कुमारी, नीलू भारती शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.