वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 कर्मचारियों को डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में 'सेफ्टी अवार्ड' दिया। इनमें अन्य कर्मचारियों के साथ ही शिवपुर के स्टेशन अधीक्षक मणिजी, बाबतपुर के पॉइंट्समैन रिंकू कुमार और स्टेशन मास्टर चंदेश्वर कुमार सिंह भी शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और साहस का परिचय देते हुए सम्भावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.