उत्कृष्ट शोध समाज व राष्ट्र के विकास की दिशा करता है तय: डॉ. इंदवार
रांची, जुलाई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार को पीएचडी शोधार्थियों के लिए 'रिसर्च टॉक' का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. अमर कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईआईएम कोलकाता के सहायक प्राध्यापक डॉ. राधा गोविंद इंदवार थे। अपने व्याख्यान में डॉ. इंदवार ने शोध के विभिन्न व्यावहारिक आयामों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने शोध समस्या की सटीक पहचान, साहित्य समीक्षा, शोध अभिकल्प (रिसर्च डिजाइन), शोध पद्धति, अकादमिक लेखन और शोध प्रकाशन की रणनीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने शोध नैतिकता और समकालीन प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालते हुए शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, मौलिक एवं समाजोपयोगी अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.