रुद्रपुर, अगस्त 16 -- पंतनगर। स्वतंत्रता दिवस पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और लगातार उच्चतम जीपीए बनाए रखने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें कृषि अभियंत्रण की वंशिका रावर, बीएससी कृषि के योगेश नाथ, कम्युनिटी साइंस की योगिता सुयाल, बीटेक बायोटेक की अक्षिता जोशी, बीएफएससी की अंशिता नीखरे और बीवीएससी की स्नेहा चंद शामिल रहीं। गणित विभाग की पीएचडी शोधार्थी वंदना भट्ट को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रो. एसबी सिंह के मार्गदर्शन में 13.7 इम्पैक्ट फैक्टर वाले तीन शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्...