प्रयागराज, अप्रैल 25 -- जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह, जगत तारन एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, उपाध्यक्ष प्रो. आशीम कुमार मुखर्जी, सचिव संजीव चंदा, कोषाध्यक्ष शंकर चटर्जी, प्रबंधक अमित कुमार नियोगी, सदस्य अंजन पालित एवं सुब्रतो सेन, प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह में समग्र टॉपर, विषयवार टॉपर तथा 100 प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी ने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.