जहानाबाद, अप्रैल 10 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने जिले के दो और बेहतरीन शिक्षकों को सम्मानित किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवघरा की पूजा कुमारी और मध्य विद्यालय सीहटी के पिंटू कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट शिक्षण के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने याद दिलाया कि विभाग द्वारा अच्छे शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का यह सिलसिला निरंतर जारी है। इससे पहले भी जिले के कई अन्य शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और शिक्षण पद्धति में सुधार के लिए सम्मानित किया जा चुका है। विभाग की इस पहल का उद्देश्य उन शिक्षकों को पहचान देना है जो बिना किसी शोर-शराबे के स्कूलों में बच्चों का भविष्य गढ़ने में जुटे हैं। उन्होंने जिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.