बगहा, मार्च 16 -- बगहा, हमारे संवाददाता। रविवार को द बिहार टीचर्स-हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी) के तत्वाधान में डायट कुमाबाग में 'उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। जिसमें बेतिया की मेयर गरिमा सिकारिया तथा डायट कुमाबाग की प्राचार्या मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इनके संयुक्त हस्ताक्षर से शिक्षक सुनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, पौधा आदि देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों को उनके शैक्षिक कार्य, नवाचार और शिक्षण क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया। चयन समिति द्वारा उनका चयन उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...