उत्कृष्ट विधायक सम्मान पर शिक्षकों ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का किया सम्मान
शाहजहांपुर, मई 18 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा में "उत्कृष्ट विधायक सम्मान" के लिए चयनित होने पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का शिक्षकों ने सम्मान किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक उनके आवास पहुंचे और उन्हें फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मण्डल जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र और जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने किया। उन्होंने कहा कि सुरेश खन्ना को मिला यह सम्मान शाहजहांपुर जनपद के लिए गर्व की बात है और इससे जिले का मान बढ़ा है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि मंत्री खन्ना ने सदैव जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के कल्याण के रास्ते भविष्य में भी खुले रहेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.