दुमका, मई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका में कक्षा 12वीं के आर्ट्स, विज्ञान और कॉमर्स तीनों संकायों में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने कहा कि इस वर्ष हमारे विद्यालय का परिणाम काफी अच्छा रहा है। आर्ट्स में सागरिका आनंद ने 464 अंक लाकर जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान और कॉमर्स संकाय में भी परिणाम काफी अच्छा रहा है। यह शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। आगे कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, लैब और लाइब्रेरी की सुविधा से छात्र...