उत्कृष्ट विद्यालय चास में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 351 छात्राओं ने लिया भाग
बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश तथा स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत सीएम रामरूद्र उत्कृष्ट विद्यालय, चास के सभागार में मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय की 351 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के समय अपनाई जाने वाली स्वच्छता, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, संक्रमण से बचाव तथा सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग एवं वैज्ञानिक तरीके से उसके निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.