गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से बुधवार को जारी किया गया। मेरिट लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों का हुजूम बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालयों परिसर में उमड़ा। मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। वहीं जिनका चयन नहीं हो सका वे निराश नजर आए। सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह में बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे मेरिट लिस्ट प्रकाशन का समय दिया गया था। इससे पहले ही छात्राएं व अभिभावक स्कूल में पहुंचे हुए थे। मेरिट लिस्ट में चयनित छात्राओं व उनके अभिभावकों को प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं जिनका नाम नहीं था, प्राचार्य ने उन्हें दूसरे विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.