लखीमपुरखीरी, जून 29 -- कपिलश फाउंडेशन की जयंती की पूर्व संध्या पर संस्था के केंद्रीय कार्यालय में ज्येष्ठ माह की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर कपिलश फाउंडेशन द्वारा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ विशेषांक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि श्याम मोहन मिश्र द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। संस्थाध्यक्ष शिप्रा खरे ने स्वर्गीय कपिल देव खरे के समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी स्वरचित सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट रचनाओं का किया गया काव्यपाठ कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक श्रीकांत तिवारी कांत आ...