रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। रविवार को युवा कल्याण सेवा समिति द्वारा एक भव्य सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी रहे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी समिति जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करती रहेगी तथा युवाओं को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.