उत्कृष्ट योगदान देने वाले छह शिक्षक लखनऊ में सम्मानित
कन्नौज, अप्रैल 19 -- कन्नौज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छह शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों ने छात्रों के आवेदन, शैक्षिक तैयारी और परीक्षा में सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप उनके विद्यालयों से पाँच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।सम्मान समारोह लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया, जहां प्राचार्य अजय कुमार सिंह तथा पूर्व निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने शिक्षकों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। सम्मानित शिक्षकों में दिनेश प्रताप सिंह, निरोत्तम कुमार और जनपद नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- जिला समन्वयक समेत पांच शिक्षक-शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.