भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ब्लॉक सभागार औराई में वृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सौ से ज्यादा महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में दूर-दराज से आईं करीब पांच सौ महिलाओं ने प्रतिभाग की। महिला बाल विकास, आजीविका मिशन, महिला कल्याण, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास से संबंधित महिलाएं शामिल हुईं। सम्मान समारोह कार्यक्रम संग लखनऊ में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक महाकुंभ 2026 का सजीव प्रसारण भी देखा गया। लखनऊ में पांच हजार से ज्यादा महिलाओं को राजगार के आफर, रोजगार उपलब्धता कराने वाले प्लेटफार्म, रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लांचिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्...