नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य गौरव गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया। गौरव गुप्ता ने यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी से प्राप्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि उनका समर्पण और उत्कृष्ट कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.