प्रयागराज, मार्च 15 -- राधे-राधे योगा एंड एरोबिक्स संस्था का स्थापना दिवस और होली मिलन समारोह रविवार को शिवाजी पार्क में आयेाजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, विशिष्ट अतिथि सुभाष राठी रहीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रभा भार्गव, डॉ. उमा जायसवाल, डॉ. विनीता यादव, अनुराधा सिंह आदि को सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी ईरा सेठी, राखी, प्रगति, पायल, पूजा, संगीता, अमिता, रीता खरे, डॉली, काजल, अंजलि, शैल,वंदना, सुनीता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...