नैनीताल, अगस्त 16 -- नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बीडी पांडे अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर धामी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।कार्यक्रम में चिकित्सा एवं सैन्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच अधिकारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया, जिसमें डॉ. सुधांशु सिंह भी रहे। डॉ. सिंह बीडी पांडे अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह मरीजों को उपचार के साथ हृदय रोगों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी देते हैं। यह भी पढ़ें- डॉ. रावत को स्वतंत्रता दिवस पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार डॉ. सिंह के सम्मान से बीडी पांडे अस्प...