उत्कृष्ट योगदान के लिए छात्र सम्मानित
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 24वें दीक्षांत समारोह में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज के छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप को बेस्ट टेक-इनोवेशन स्टूडेंट स्टार्टअप अवॉर्ड से नवाजा गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक आधारित नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। सोनू इस स्टार्टअप में सह-संस्थापक हैं। संस्थान के उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने कहा कि सोनू ने कॉलेज और जिले के साथ देश का भी नाम रोशन किया है। इससे बाकी छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। डर्माशुद्धि एलएलपी ने उन्नत तकनीकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान विकसित कर छात्र नवाचार और तकनीकी उद्यमिता का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.