औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने की, जिसमें जनपद की महिला पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग में महिला कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होता है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.