मधुबनी, मई 14 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में एचएम सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सत्र 2026-27 के बाल संसद गठन को लेकर विशेष सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। एचएम ने बाल संसद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। चुनाव प्रक्रिया के लिए वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह एवं स्मिता शंकर को चुनाव अधिकारी बनाया गया। शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से हुए चयन में गौरव कुमार प्रधानमंत्री तथा नंदनी कुमारी उप प्रधानमंत्री चुनी गईं। शालिनी कुमारी शिक्षा मंत्री, सोनम कुमारी उप शिक्षा मंत्री, अनामिका कुमारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, साबरीन उप स्वच्...