उत्कृष्ट बुनाई के लिए कफील अहमद को संत कबीर राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित
बिजनौर, अगस्त 8 -- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राजा का ताजपुर निवासी कफील अहमद को बेडशीट की उत्कृष्ट बुनाई के लिए प्रदेश का प्रथम संत कबीर राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया।स्थानीय निवासी कफील अहमद पुत्र शकील अहमद को लखनऊ सचिवालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कफील अहमद को एक लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।कफील अहमद का परिवार लंबे समय से हथकरघा व्यवसाय से जुड़ा है। उन्होंने वर्ष 2011 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पुश्तैनी बुनकरी के कार्य को ही आगे बढ़ाया। उनकी तैयार बेडशीटें गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन के कारण देशभर में पसंद की जाती हैं तथा विभिन्न राज्यों में भी भेजी जाती हैं। यह भी पढ़ें- प्रीति राजपूत को लघु उद्यम प्रथम पुरस्कार उनको राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान से ताजपुर क्षेत्र में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.