बलरामपुर, फरवरी 12 -- ललिया संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवपुरा में ब्लॉक स्तरीय "हमारा आंगन, हमारे बच्चे" उत्सव के तहत आदर्श बाल वाटिका लर्निंग कॉर्नर एवं टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन एआरपी निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों तथा 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों द्वारा लगाए गए टीएलएम और लर्निंग कॉर्नर की आकर्षक प्रदर्शनी में बाल वाटिका के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े नवाचार प्रस्तुत किए गए। खेल आधारित गतिविधियों और रंगीन शिक्षण सामग्री ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.