उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले शिक्षक होंगे सम्मानित
बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को 19 अप्रैल को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। यह राज्यस्तरीय समारोह कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन (सीटीई), प्रयागराज की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में आठवीं के छात्र शामिल होते हैं। सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलते हैं। विगत वर्षों में हजारों शिक्षकों के प्रयास से प्रदेश में बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित हुये। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जनपद के छह शिक्षक लखनऊ में होंगे सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.