सीवान, अप्रैल 8 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के मठीया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय 2 परिसर में मैट्रिक व इंटर के टापर छात्रों के लिए मुखिया शशिप्रभा देवी,मुखिया प्रतिनिधि रमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें साइंस, आर्ट्स और हाई स्कूल में पंचायत टापर को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें साइंस टापर अर्पित कुमार,आर्ट्स टापर गुलशन कुमार तथा हाई स्कूल टापर अंशु कुमारी को साइकिल तथा सभी सफल छात्रों डायरी व कलम दिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, उमेश श्रीवास्तव,सद्दाम हुसैन अंसारी,राकेश कुमार, राजीव पांडेय,अशोक पांडेय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.