उरई, अप्रैल 3 -- कदौरा। महंत भगवत विशाल इंटर कालेज में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रिजल्ट वितरित किए गए। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के साथ अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड के साथ प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह चौहान, बाबू रामाधीन, समाज सेविका यशोधरा चौधरी व विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर भगवान बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 8, 9 और 11 के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। परिणाम पकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिलखिला उठे। सभी विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाया गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.