अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़। एएमयू के एसटीएस स्कूल में राष्ट्रीय, राज्य व अंतर-विद्यालय स्तर की ओलंपियाड और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएसई के उप निदेशक प्रो. मोहम्मद आज़म खान व सहायक निदेशक डॉ. सालेहा जमाल उपस्थित रहीं। उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में केसरी नंदन गौर (कक्षा 10) सिल्वर जोन आईओएम ओलंपियाड में राष्ट्रीय टॉपर, अबू हुरैरा ने जोनल स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अबू बकर व अली रजा ने 'स्काइबरेशन-25' अंतरविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। मोहम्मद तैमूर अली व तनमय चतुर्वेदी ने सुलेख प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते, जबकि शिवांश चौहान ने टेबल टेनिस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य फैसल नफीस ने विद्यार्थियों को बधाई दी。

राष्ट्र...