नैनीताल, मार्च 15 -- भीमताल। देहरादून के लोक भवन में शनिवार को भीमताल की मनसा पांडे को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने म्यूजिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया। मनसा गायक के साथ-साथ गीत लेखक और कवियित्री भी हैं। मनसा ने वेब सीरीज और फिल्म के साथ बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं। मनसा ने इंटर तक की पढ़ाई सेंट मेरी कॉवेंट स्कूल से की है। उसके पिता एचडी पांडे और माता ममता पांडे हैं। उनके राज्यपाल से सम्मानित होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.