मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- नगर के होनहार छात्र रमन सक्सेना ने सीबीएसई की हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कायस्थ समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने उनको स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया। रमन सक्सेना ने इस वर्ष सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त किए हैं। रमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट का संकल्प है कि समाज के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष परमानंद सक्सेना, मनोज सक्सेना, ...