कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- सदर विधानसभा क्षेत्र 252 अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षकों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। निर्वाचन से जुड़े कार्यों में शत-प्रतिशत नोटिस वितरण एवं निस्तारण सुनिश्चित कराने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। तहसील मंझनपुर में तैनात सुपरवाइजर अखिलेश कुमार ने नॉन मैपिंग व लॉजिकल एरर से संबंधित नोटिसों के प्रभावी निस्तारण में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पूरी टीम ने समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे किए। इसके लिए उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। इसी क्रम में भाग संख्या-31, प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर प्रथम में नियुक्त बीएलओ अरशद महमूद को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.