हजारीबाग, अप्रैल 27 -- हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि। मेहता विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में सोमवार को मेहता भवन के सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टौपर बनी प्रियांशु कुमारी को सम्मानित किया गया। प्रियांशु कुमारी लुपुंग, कटकमसांडी, हजारीबाग के निवासी दिनेश्वर प्रसाद मेहता की सुपुत्री हैं। इनकी विशेष उपलब्धि से मेहता समाज ही नहीं बल्कि पूरा जिला के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के लिए प्रेरणा के स्रोत भी बनी हैं।कार्यक्रम में अध्यक्ष कुमार केशव, उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता एवं डॉ ओम प्रकाश मेहता, संरक्षक लखन कुमार मेहता, दिलीप कुमार मेहता एवं युगल किशोर मेहता, कोषाध्यक्ष निर्मल प्रसाद मेहता, सचिव सरोज कुमार मे...