गढ़वा, फरवरी 28 -- मझिआंव। प्रखंड के ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल के वर्ग आठ और नौ का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। साथ ही मौके पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य केआर झा और उपस्थित गणमान्य अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.