हल्द्वानी, दिसम्बर 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस पर एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने टीम को शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस-वाहिनी हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल रहा। टीम टूर्नामेंट में दूसरे पायदान पर रही। एसएसपी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में शुभकामनाएं देकर खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और स्पोर्ट्स शूज दिए। अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। आरक्षी गोकुल धपोला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.