दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की पांच छात्राओं को उनकी बेहतरीन उपलब्धियों के लिए मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा ने बुधवार को सम्मानित किया। इन छात्राओं ने जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गत 16 से 31 मार्च तक चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के समापन समारोह के अवसर पर एमएलएसएम कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सम्मानित होने वाली शैलजा सरोज ने पेंटिंग्स प्रतियोगिता में प्रथम, संगीता कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तथा आयुषी आनंद, अंकिता आनंद एवं अनामिका कुमारी ने संयुक्त रूप से रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को विभाग आने पर इन पांचों छात्राओं को शिक्षकों ने उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.