चित्रकूट, दिसम्बर 14 -- चित्रकूट। संवाददाता दीनदयाल शोध संस्थान से संचालित शैक्षणिक प्रकल्पों की वार्षिक अंतरशालेय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंतरशालेय खेलकूद प्रतियोगिता में दीनदयाल शोध संस्थान के शैक्षणिक प्रकल्प सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय, कृष्णा देवी वनवासी बालिका आवासीय विद्यालय मझगवां, रामनाथ आश्रम शाला विद्यालय पीली कोठी, परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय गनीवां एवं गुरुकुल संकुल के प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए। समापन पर सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.