गाजीपुर, अप्रैल 7 -- पतार। क्षेत्र के ताजपुर स्थित ताज पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा तथा खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के तरफ से पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार का पद प्राप्त करने वाले करीमुद्दीनपुर निवासी शुभम बरनवाल को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि साबित रोहतासवी ने कहा कि व्यक्ति की कामयाबी उसके मेहनत का फल होता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर मसूद अहमद ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य नर्धेश्वर राय, राजदेव यादव, विपिन बिहार सिंह टुनटुन, मनीष बरनवाल, पतरू गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.