देहरादून, मई 15 -- देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले विषय अध्यापकों को शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि दून जिले के विभिन्न स्कूलों से आशा सुंबाली, रेखा जोशी, दिनेश सिंह चौहान, सचिदानंद नौटियाल, भावना चौधरी, ममता जोशी, सुरेश कुमार, आकांक्षा रावत, विनय सेमवाल, बबीता मलहान, शांति बिष्ट, आरती मौर्या, कवलजीत कौर, प्रवेश कुमार आदि शिक्षकों सम्मानित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...