हरदोई, अप्रैल 26 -- पिहानी। मोहल्ला मिश्राना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजक अनुराग शुक्ला ने बताया कि गणित व विज्ञान विषय में अच्छा प्रदर्शन करने पर नैतिक वैश्य, अंश अवस्थी, युवराज शुक्ला, आयुष त्रिवेदी, शुभम, शगुन मिश्रा आदि को शील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया। अखिलेश मिश्रा, यशवर्धन सिंह,सावित्री मिश्रा, नवनीत बाजपेई,प्रशांत मिश्रा, अशोक आदि मौजूद रहे। संचालन शुऐब जफर ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...