प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- रानीगंज। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह संविलियन विद्यालय दरियापुर पावर हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि सभासद लवकुश उमरवैश्य ने छात्रा उमैरा बानो का आश्रम पद्धति विद्यालय में चयन होने पर माला पहनकर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यक महनाज बानो, शिक्षक मुश्ताक अहमद, दिनेश गुप्ता, विजय कुमार शर्मा ,राजकुमार विश्वकर्मा, अब्दुल कलीम, मनोरमा भारती, गुड़िया आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...