उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कानपुर, मई 14 -- कानपुर देहात। आज न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर, मैदू रोड, अकबरपुर, कानपुर देहात में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का तिलक एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी गई। विद्यालय के छात्र कृष्णा यादव ने सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 93.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय के टॉपर बने। इसके अतिरिक्त लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत के आसपास अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं करीब 30 छात्र-छात्राओं ने 80 से 85 प्रतिशत तथा लगभग 30 विद्यार्थियों ने 70 से 75 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के शिवम रॉय साइंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.