अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- द्वाराहाट। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 'सिंटिला' का मंगलवार को समापन हुआ। समापन पर तकनीकी, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित हुए। फोक डांस में भांगड़ा ग्रुप प्रथम, पहाड़ी ग्रुप द्वितीय व राजस्थानी फोक डांस तृतीय स्थान पर रहा। वेस्टर्न ग्रुप डांस में वेस्टर्न बॉयज ग्रुप ने पहला, साउथ इंडियन डांस ग्रुप ने दूसरा और रीता व लक्षिता ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक प्रो. संतोष कुमार हम्पन्नावर ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा निखारने और आपसी सौहार्द को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां समन्वयक डॉ. आनंदिता साहा, तनुजा पटवाल, प्रो. आरके सिंह, प्रो. अनिरुद्ध गुप्ता, प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.