कोडरमा, मार्च 7 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेठटोला डोमचांच में शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय की वर्ग पंचम की छात्रा संध्या कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडरमा जिले में सेकेंड टॉपर बनकर विद्यालय एवं डोमचांच प्रखंड का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में वर्ग पंचम की ही छात्रा आर्या पांडेय ने भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस विद्यालय से कुल आठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें आरूषी कुमारी, अंजली कुमारी, संध्या कुमारी, आर्या पांडेय, रिया कुमारी, पल्लवी कुमारी, मधु कुमारी और अ...