हाथरस, फरवरी 27 -- श्याम कुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इण्टर काॅलेज में प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सास्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार गुप्त ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुये कहा कि पुरस्कार पाने से उनका उत्साह बढेगा, वहीं बालक-बालिकाओं की प्रतिभा को नवीन आयाम प्राप्त होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड) ने कहा कि बच्चों को पुरस्कार देना उनके अच्छे व्यवहार, मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी तरीका है। यह उनके आत्म-सम्मान और आत्म...