गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि। नमामि गंगे अभियान के तहत जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार को डीएम ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास केन्द्र में किया गया। जिसमें जिले के सभी 14 प्रखंडों से वर्ग 8 से 12 तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्विज, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में प्रीतम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि खुशबू कुमारी और जिया कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में 'नमामि गंगे' विषय पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें मासूम कुमारी को द्वितीय, साक्षी कुमारी को तृतीय तथा अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.