उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित
सोनभद्र, मार्च 30 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बरवाटोला (सतबहनी) में सोमवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और अभिभावकों के सराहनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान त्रिवेणी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। मेधावी छात्रों को खेल, कला और ऑल-राउंडर श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बेस्ट स्टूडेंट, पर्यावरण मित्र, बेस्ट डांस, कलाकार और खिलाड़ी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को मेडल और पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.