उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत
धनबाद, सितम्बर 10 -- डीवीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को कंबाइंड बिल्डिंग के एनएचपी सभागार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सिविल) सह परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि प्रतिभा को बढ़ावा देने से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आगे बढ़ने की प्रेरणा विकसित होती है। समारोह में समृद्धि कर्मकार, जशश्री साहा, समाद्रिता बनर्जी, श्रेया सुमन, स्नेहा सुमन, सोनाक्षी जाना, ऐन्द्रिला चक्रवर्ती, पूजा कुमारी और श्रेयशी सिन्हा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आनंद मोहन प्रसाद, प्रवीर चांद, रौशन लाकड़ा, सुखमय नायक, डॉ. कौशलेन्द्र कुमार, रवि कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.