प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रामीण शाखा डाकघरों की ओर से अप्रैल से 21 फरवरी तक खोले गए बचत खाते एवं डाक जीवन/ग्रामीण डाक जीवन बीमा के नए प्रस्ताव के लक्ष्य एवं प्राप्ति की समीक्षा मंगलवार को मानधाता ब्लॉक सभागार में की गई। बैठक में निदेशक डाक सेवाएं प्रयागराज की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शाखा डाकपाल को पुरस्कृत किया गया। रिपोर्ट अधीक्षक डाकघर पीसी तिवारी ने प्रस्तुत की। ग्रामीण क्षेत्र के शाखा डाकपाल की ओर से 34 हजार बचत खाते एवं 1 करोड़ 22 लाख के प्रीमियम का बीमा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षक डाकघर प्रतापगढ़ ने किया। संचालन डाक निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डाक निरीक्षक पट्टी ज्ञानेंद्र कुमार, डाक निरीक्षक केंद्रीय हर्ष शर्मा, मंडलीय कार्यालय सहायक सुधाकर, सौरभ, गिरीश चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.