आजमगढ़, फरवरी 13 -- मुबारकपुर। सठियांव ब्लाक क्षेत्र के मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम इब्राहिमपुर में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक मोअज्जम अली ने बताया कि कक्षा पांच में सादान इलाही एक दिन भी गैरहाजिर नहीं रहा। परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अब्दुल अजीम, मोदस्सिर, अलफिया एरम और फातमा कौशर को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर हाफिज ओबैदुर्हमान, फजले करीम, सलाहुद्दीन, हाफिज अब्दुर्रहमान आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.