बुलंदशहर, मार्च 30 -- सोमवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल को वॉटर प्यूरीफायर मशीन भेंट की गई। परीक्षाफल के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रामायण की सुंदर झांकी, लघु नाटिका जैसे सुंदर कार्यक्रम विद्यालय कार्यक्रम में हुए। कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.