लखीमपुरखीरी, मई 14 -- गोला गोकर्णनाथ। चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में टॉपर्स को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की छात्रा अंशिका वर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अदिति यादव ने 93 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रेयांशी भसीन ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा, धैर्य पटेल ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा, राम जग्गी ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां,वृद्धि जैन ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- रिजल्ट-एएएम चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय के छात्र-छ...